Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारी वर्षा से क्षतिग्रस्‍त फसलों के मुआवजा के लिए सांसद संगीता बलवंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र

भारी वर्षा से क्षतिग्रस्‍त फसलों के मुआवजा के लिए सांसद संगीता बलवंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र

गाजीपुर। राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भारी वर्षा से क्षतिग्रस्‍त फसलों के मुआवजा के लिए मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा है। सांसद संगीता बलवंत ने पत्र में उल्‍लेख किया है कि मोंथा तूफान के चलते पिछले तीन दिनों से गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश में भारी बारिश हुई है जिसमे सबसे ज्‍यादा धान, बाजारा, सरसो, चना, सब्‍जी आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का इस क्षति से हालत दयनीय हो गयी है। उन्‍होने मुख्‍यमंत्री से मांग किया है कि तत्‍काल सर्वे कराकर किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने का कष्‍ट करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …