Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारी बरसात से जिले के किसानों के करोड़ों की फसलें नष्‍ट, तत्‍काल सहायता दे सरकार- सपा नेता मुकेश यादव

भारी बरसात से जिले के किसानों के करोड़ों की फसलें नष्‍ट, तत्‍काल सहायता दे सरकार- सपा नेता मुकेश यादव

गाजीपुर। सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव ने बताया कि मोंथा तूफान के चलते गाजीपुर में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है जिसके चलते धान, अगेती सरसो, चना, सब्‍जी में गोभी, धनिया, साग, लहसून, आदि की फसलें बरसात के पानी में डूबकर बर्बाद हो गयी हैं। जिससे किसानों का सैकड़ों करोड़ों की क्षति हुई है। सपा नेता ने बताया कि धान के किसानों की इस बरसात से कमर टूट गयी है। जो किसान अपने धान की फसल को काट कर खेत में सूखने के लिए छोड़ दिये थे वह पूरी फसल बरसात के पानी में डूब गयी है। धान की खड़ी फसलें बरसात और तेज हवा के चलते खेतों में गिर गयी हैं। जिससे वह पूरी तरह से बर्बाद हो गयी हैं। जिन किसानों ने खेतों में सरसो, चना आदि के लिए बुआई की थी सारी फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गयी हैं। उन्‍होने बताया कि सब्‍जी के किसानों की गोभी, धनियां, साग, लहसून आदि सभी सब्‍जी की फसलें बर्बाद हो गयी हैं। आलू की बुआई के जो किसान तैयारी कर रखे हैं वह भी नष्‍ट हो गया है। उन्‍होने सरकार से मांग किया है कि जिन किसानों का बीमा हुआ है उन्‍हे ततकल मुआवजा मिले लेकिन जिन किसानों का बीमा नही हो पाया है उन्‍हे भी सरकार सरकारी मुआवजा तत्‍काल मुहैया कराये जिससे गरीब किसान अपने परिवार की रक्षा कर सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …