Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / संजीव कुमार सिंह बने यू.पी.सी.ए. के गवर्निंग कौंसिल के सदस्य, करेंगे यू.पी. टी-20 लीग का भी संचालन

संजीव कुमार सिंह बने यू.पी.सी.ए. के गवर्निंग कौंसिल के सदस्य, करेंगे यू.पी. टी-20 लीग का भी संचालन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यू.पी.सी.ए.) के आगामी 30 अक्टूबर को होनेवाले चुनाव लिए अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन वापस न लिए जाने के कारण निर्विरोध नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ़ हो गया हैं | नव गठित कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर निधिपति सिंघानिया उपाध्यक्ष पद पर राकेश मिश्रा, सचिव पद पर प्रेम मनोहर गुप्ता, संयुक्त सचिव के पद पर उमर मुस्तफा हसन एवं कोषाध्यक्ष के पद पर सचिन आनंद शुक्ला का निर्विरोध चयन किया गया है |  इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल के स्वीकृत दो पदों पर गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह एवं कानपुर के डॉ० संजय कपूर को निर्विरोध चयन किया गया जिनके द्वारा यू.पी. टी-20 लीग का सञ्चालन भी कराया जायेगा | इससे पूर्व विगत तीन वर्षों से डी.एस. चौहान (से०नि० पुलिस महानिदेशक – उ०प्र० पुलिस) तथा अब्दुल वहाब गवर्निंग कौंसिल के पद पर आसीन थे | कार्यकारिणी के अतिरिक्त 11 सदस्यीय अपैक्स कौंसिल की आधिकारिक घोषणा 30 अक्टूबर को कर दी जाएगी | चुनाव अधिकारी ए.के ज्योति ने बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है ऐसे में चुनाव प्रक्रिया अब मात्र औपचारिकता ही है | उक्त के सम्बन्ध में चुनाव अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया | पोर्टल पर सूची आते ही संजीव कुमार सिंह के निर्विरोध गवर्निंग कौंसिल का सदस्य बनाये जाने से जनपद तथा मंडल के खिलाड़ियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई | संजीव कुमार सिंह का गवर्निंग कौंसिल का सदस्य नियुक्त होना सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है | उनके इस चयन को पूर्वांचल में स्वर्णिम युग के आरम्भ के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पूर्वांचल के समस्त खिलाडियों को बेहतर अवसर मिलने में सहायक सिद्ध होगी | आगामी 30 अक्टूबर को कानपुर के होटल लैंड मार्क में होनेवाली वार्षिक आम बैठक से पूर्व 29 अक्टूबर को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किये गए निधिपति सिंघानिया द्वारा प्रीति भोज का आयोजन किया गया है जिसमें बी.सी.सी.आई. के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …