Breaking News
Home / अपराध / पशु तस्‍कर ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, बाल-बाल बचे दरोगा, मुठभेड़ में तस्‍कर घायल

पशु तस्‍कर ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, बाल-बाल बचे दरोगा, मुठभेड़ में तस्‍कर घायल

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष भांवरकोल मय हमराह रात्रि गस्त बलिया बार्डर के पास मामूर थे कि मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के क्रम में बहद ग्राम रसूलपुर में पुलिस बल द्वारा गाढाबन्दी किया गया, पुलिस की गाढाबन्दी देखकर महिन्द्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक रजि0न0 UP83AT1425 का चालक गाडी की गति स्लो करते हुए अपनी बायीं दिशा मे मोड़ दिया वहां कोई रास्ता न होने के कारण आगे बढने मे असमर्थ हो गया तो पीछे की तरफ बैक करके भागना चाहा तो सडक एवं सड़क पटरी मे काफी ऊंचाई होने के कारण गाड़ी बैक नही हो पायी तथा पुलिस की घेरा बन्दी देखकर वहीं झाड़ में छिप गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आत्ममसमर्पण हेतु प्रेरित करने पर अभियुक्त द्वारा हाथ मे लिये देशी तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गया जो उ0नि0 श्री सतेन्द्र सिंह के कनपटी के बगल से होकर चली गयी जिससे वह बाल बाल बचे । पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग जाने के कारण अभियुक्त प्रशांत कुमार कठेरिया उर्फ गगन पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम परशूपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष कराहने लगा गया जिसे तत्परता से सावधानी पूर्वक नाम पता पूंछते हुए तलाशी ली गयी तो मौके से 01 अदद तंमचा .315 बोर, 01 अदद फायर शुदा खोखा तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर मौके से बरामद हुआ। उपरोक्त पिकअप में 04 राशि गोवंश जिसमे से 01 गाय व 03 बछड़ा जिन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था मय 01 अदद वाहन उपरोक्त बरामद हुआ। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अभियुक्त को सीएचसी गोड़उर, भांवरकोल उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …