Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: गहमर के नरवाघाट पर किशोरी व किशोर गंगा स्‍नान करते समय डूबे, किशोर की मौत, किशोरी के शव की हो रही तलाश

गाजीपुर: गहमर के नरवाघाट पर किशोरी व किशोर गंगा स्‍नान करते समय डूबे, किशोर की मौत, किशोरी के शव की हो रही तलाश

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के नरवाघाट पर किशोरी गंगौत्री (14) के साथ रोहन राजभर (13) घाट पर छठ की बेदी बनाने के बाद गंगा में स्नान कर रहे थे और डूब गए। गंगा नदी से रोहन का शव निकाला गया। जबकि गंगोत्री की तलाश की जा रही है।गहमर कोतवाली के गहमर पट्टी गोविंद राय निवासी खरपत्तू राजभर ने बताया कि पुत्री गंगौत्री छठ महापर्व के लिए बेदी को बनाने के लिए पड़ोस के रोहन राजभर के साथ नरवा घाट गई थी। वहां पर बेदी बनाने के बाद गंगा में दोनों स्नान करने लगे। दोपहर करीब 1.30 बजे गहरे पानी में जाने से पुत्री गंगौत्री और रोहन राजभर डूब गए। गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोरी की तलाश कराई जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …