Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के चौथे मैच में सी.पी.सी.-ब्लू की टीम विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के चौथे मैच में सी.पी.सी.-ब्लू की टीम विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर हो रही गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का चौथा मैच सी.पी.सी.-ब्लू और महावीर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर रोहित एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया |आज के मैच में सी.पी.सी.-ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सी.पी.सी.-ब्लू की टीम ने पवन राय के धुआंधार बल्लेबाजी (27 गेंद पर 80 रन) तथा मनीष यादव के 40 गेंद पर 63 रन की बदौलत 32वें ओवर की चौथी गेंद पर 270 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | महावीर क्रिकेट अकादमी के तरफ से दीपक प्रजापति ने सर्वाधिक 4 विकेट एवं अमन ने 3 व सौरित गुप्ता ने 2 तथा विवेक गुप्ता ने 1 विकेट लिया | 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महावीर क्रिकेट अकादमी की टीम  मात्र 255 रन ही बना पाई | महावीर क्रिकेट अकादमी के तरफ से पंकज विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 52 ( 33 गेंद पर) एवं दीपक प्रजापति ने 51 रन बनाया | सी.पी.सी.-ब्लू के तरफ से विनीत सिंह राजपूत ने सर्वाधिक 3 तथा पवन राय ने 2 एवं अजय यादव व सचिन  ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में रोहित एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा भावेश, शौर्य और प्रीतम ने स्कोरर की भूमिका निभाई | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि छठ पर्व के कारण श्रृंखला का अगला मैच  29 अक्टूबर को सी.पी.सी.-येलो और ए.पी.आर.सी.-ग्रीन के बीच खेला जायेगा |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …