Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ मनाया गया फ्लावर पब्लिक स्कूल का 14वां वार्षिक उत्सव

धूमधाम के साथ मनाया गया फ्लावर पब्लिक स्कूल का 14वां वार्षिक उत्सव

गाज़ीपुर। नंदगंज स्थित सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में हर्ष और उल्लास के बीच विद्यालय का 14वां वार्षिक उत्सव ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि पूरी पृथ्वी एक परिवार है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। “विश्व एक परिवार है” विषय को जीवंत रूप देने के लिए बच्चों ने जापान, रूस, दक्षिण अमेरिका सहित कई देशों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। हिंदी नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। शास्त्रीय संगीत और कवि सम्मेलन के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब, केरल, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लोकनृत्यों ने “अनेकता में एकता” का सशक्त संदेश दिया। विद्यालय की शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती रीतिमा यादव ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कवि/साहित्यकार गजाधर प्रसाद शर्मा ‘गंगेश’ को विद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंधक गोरख नाथ यादव ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।श्री शर्मा ने कहा कि मानवता का धर्म सभी धर्मों से सर्वोच्च है। अंत में विद्यालय के प्रबंधक गोरखनाथ यादव ने सभी अभिभावकों, अतिथियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती हंसा देवी,  संजय कुमार, कार्यकारी निदेशक राजन यादव, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक धनश्याम कुशवाहा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …