Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / युवा पत्रकार राजीव सिंह का निधन, मीडिया जगत में शोक

युवा पत्रकार राजीव सिंह का निधन, मीडिया जगत में शोक

.गाजीपुर। युवा पत्रकार राजीव सिंह का आज रविवार की सुबह निधन हो गया है, उनका अंतिम संस्‍कार आज शाम श्‍मशाम घाट पर किया जायेगा। यह जानकारी राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद गाजीपुर के जिलाध्‍यक्ष दुर्गेश श्रीवास्‍तव ने दिया है। युवा पत्रकार राजीव सिंह प्रसिद्ध कर्मचारी नेता डीएन सिंह के इकलौते पुत्र थे। राजीव सिंह तीन-चार दिनों से अस्‍वस्‍थ चल रहे थे। जिन्‍हे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जिनका आज निधन हो गया। राजीव सिंह की एक बेटी और एक बेटा है। बेटी बाहर रहकर उच्‍च शिक्षा ग्रहण कर रही है जो शाम तक अपने पैतृक आवास फुल्‍लनपुर पहुंचेंगी इसके पश्‍चात उनका अंतिम संस्‍कार किया जायेगा। राजीव सिंह के निधन की खबर लगते ही मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गयी। गाजीपुर प्रेस क्‍लब की आकस्‍मिक शोक सभा शिवकुमार की अध्‍यक्षता में हुई। शोक सभा में राजीव सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए वक्‍ताओं ने कहा कि राजीव सिंह ने अपने मेहनत के बदौलत मीडिया जगत में एक पहचान बनायी थी। श्रद्धांजलि देने वालों में मनीष मिश्रा, आशीष सिंह, मनीष सिंह, केके, विनित दुबे, केके राय, अमितेश सिंह, राजू उपाध्‍याय, अनिल कश्‍यप, संजीव कुमार, केएन राय, रजत, अरुण, आदि लोग शामिल थे। वरिष्‍ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, वीनू सिंह, गुड्डू (जनसंदेश), ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …