Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल गाजीपुर की मॉर्निंग असेंबली में छठ पूजा का हुआ सुंदर आयोजन

सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल गाजीपुर की मॉर्निंग असेंबली में छठ पूजा का हुआ सुंदर आयोजन

गाजीपुर। सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल की मॉर्निंग असेंबली में छठ पूजा के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह तथा प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी की अनुमति से हुआ।विद्यार्थियों ने छठ पूजा पर एक सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया, जिसने सभी के हृदय को छू लिया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए दो समूह गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गीतों की मधुर ध्वनि और भावनाओं ने सबको छठ महापर्व की आत्मिक अनुभूति कराई।कार्यक्रम के उपरांत प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। यह हमें अनुशासन, निष्ठा और समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि छठ पूजा मानव और प्रकृति के गहरे संबंध का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सच्ची आस्था, पवित्रता और सकारात्मकता का संदेश देता है। इस पूजा में ऊर्जा के अक्षय भंडार भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया जाता है जिनसे पूरी सृष्टि संचालित होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं।पूरे कार्यक्रम का संचालन  कृष मिश्रा एवं समन्वय सी.सी.ए. प्रमुख श्रेया सिंह द्वारा अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया। यह आयोजन सभी के लिए भक्तिभाव और सीख से परिपूर्ण क्षण बन गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …