गाजीपुर। दिनांक 23 सितम्बर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में लिए गए सैंपल की एलीजा विधि से जांच का परिणाम दिनांक 22.10.2025 को पोर्टल से प्राप्त हुआ है जिसके अनुसार कुल 18 डेंगू धनात्मक मिले है,जिनमें से 13 मरीज अन्य प्रान्तों और जनपदों से पंजाब से 2. महाराष्ट्र से 3 गुजरात से 2, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी से एक-एक) ग्रसित होकर उपचार तथा बेहतर सेवा सुश्रुषा के लिए आए हैं। ये सभी मरीज मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय से उपचार के पश्चात पूर्ण रूपेण स्थम्थ हो चुके हैं। इनमे से अधिकांश मरीज पूर्व में भी किट से घनात्मक पाए गए थे। इन सभी मरीजों का सत्यापन कर निरोधात्मक कार्यवाही करायी जा रही है तथा अन्य प्रान्तों और जनपदों से ग्रसित होकर आये मरीजों के जनपदों और प्रान्तों को राज्य मुख्यालय के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। इस प्रकार अब तक जिले के कुल 49 मरीजों के डेंगू धनात्मक होने की सूचना प्राप्त हुई है। अन्य प्रान्तों और जनपदों से प्रसित होकर मरीजों की पुष्टि होने तथा राज्य मुख्यालय से सम्बंधित जनपदों को स्थानांतरित किये जाने के बाद इस संख्या में और कमी आने की संभावना है। जबकि वर्ष 2021 में 67.2022 में 65, 2023 में 237 तथा 2024 में 65 मरीज 24 अक्टूबर तक सूचित हुए थे।इस प्रकार इस वर्ष डेंगू की स्थिति अब तक नियंत्रण में है। फिर भी आम जन मानस को सलाह दी जाती है कि पूरी सतर्कता बरते तथा बुखार आने पर नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में जांच तथा उपचार कराये।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..