Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नहाय-खाय शनिवार से शुभारंभ होगा महापर्व डाला छठ, सोमवार को डूबते सूरज को अर्घ्‍य देगी व्रती महिलाएं  

नहाय-खाय शनिवार से शुभारंभ होगा महापर्व डाला छठ, सोमवार को डूबते सूरज को अर्घ्‍य देगी व्रती महिलाएं  

गाजीपुर।  संपूर्ण सृष्टि के ऊर्जा के स्रोत भगवान सूर्य की चार दिवसीय उपासना का लोक महापर्व डाला षष्ठी का शुभारंभ शनिवार को नहाय-खाय के साथ होगा। पूरे दिन पूरी शुद्धता के साथ व्रत रखकर व्रती महिलाएं पूजा का प्रसाद बनाएंगी व सायंकाल लौकी, चावल, चने की दाल, घी, सेंधा नमक व रोटी खाकर अगले दिन रविवार को खरना के साथ 36 घंटे तक निर्जल व्रत का संकल्प लेंगी। तीसरे दिन सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का मुख्य आयोजन समस्त नदियों व सरोवरों के तटों पर होगा। घाटों पर आस्था का जनसमुद्र उमड़ेगा और मंगलवार को चौथे दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य के पश्चात व्रत का समापन होगा। पूरी पवित्रता व कठिन संकल्प के साथ किए जाने वाले लोक आस्था के इस चतुर्दिवसीय महापर्व का शुभारंभ कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय के साथ होता है और अगले चार दिनों तक इसकी धूम रहती है। संतान प्राप्ति व संतान कल्याण व दीर्घायु की कामना से किए जाने वाले इस व्रत को लेकर व्रती परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पूरे घर की विधिवत साफ-सफाई के पश्चात व्रती व परिवार के सदस्य शनिवार को निकटतम नदी या सरोवर में जाकर स्नान करेंगी और पूरी शुद्धता के साथ छठ पूजन के लिए पूरे दिन प्रसाद बनाएंगी। इसमें ठेकुआ, मीठी पूड़ी, पकौड़ी, खाजा आदि होंगे। सायंकाल व्रती बिना लहसुन-प्याज की लौकी की सब्जी, चावल, चने की दाल, घी, सेंधा नमक, हरी धनिया, मिर्च व रोटी खाएंगी और भूमि पर शयन करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का उल्लास पूरे वातावरण में छा जाएगा। माना जाता है कि इस सुपाच्य भोजन से 36 घंटे के निराजल व्रत रखने के लिए शरीर को शुद्धता व आवश्यक जल की मात्रा प्राप्त हो जाती है। ऐसे मनेगा चार दिवसीय महापर्व: 25 अक्टूबर शनिवार को नहाय खाय, 26 अक्टूबर रविवार को खरना, 27 अक्टूबर सोमवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के बाद महाव्रत का पारण। ऐसे मनेगा चार दिवसीय महापर्व: 25 अक्टूबर शनिवार को नहाय खाय, 26 अक्टूबर रविवार को खरना, 27 अक्टूबर सोमवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के बाद महाव्रत का पारण। ऐसे मनेगा चार दिवसीय महापर्व: 25 अक्टूबर शनिवार को नहाय खाय, 26 अक्टूबर रविवार को खरना, 27 अक्टूबर सोमवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के बाद महाव्रत का पारण।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …