गाजीपुर! जनपद गाजीपुर के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है, कि जिन दिव्यांगजनों को बनावटी अंग/कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण की आवश्यकता है। यथा-ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, ब्लाइण्ड छड़ी, वॉकिंग स्टीक, श्रवण यन्त्र, बनावटी/कृत्रिम अंग (कटे हाथ-पैर) लगावाना आदि उपकरणों को प्राप्त करना चाहतें है। तो अपना आनलाईन आवेदन बेवसाईड https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन कराकर हार्डकॉपी के साथ दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, दो फोटो आंय प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन गाजीपुर के कक्ष सं० 43 में जमा/उपलब्ध करायें जिससे कि दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सकें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..