Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दीपावली पर महंगे फूलों ने कम की ग्राहकों की खरीदारी

दीपावली पर महंगे फूलों ने कम की ग्राहकों की खरीदारी

ग़ाज़ीपुर। दीपावली के पावन अवसर पर बाजारों में सजावट का उत्साह तो है, लेकिन फूलों की माला की बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों की जेब पर असर डाला है। नंदगंज में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर फूलों की दुकानें सजी हैं, परंतु महंगाई के कारण इस बार ग्राहक सोच-समझकर ही खरीदारी कर रहे हैं। बाजार के पश्चिमी क्रॉसिंग के पास वर्षों से फूलों की दुकान लगाने वाले धीरज माली ने बताया कि हाल ही में हुई बरसात के कारण फूलों की फसल को नुकसान पहुँचा है, जिससे पैदावार कम हुई और कीमतें बढ़ गईं। उनका कहना है कि “फूल मंडी में ही माला महंगे दामों पर मिल रही है। हम दुकानदार मजबूरी में उन्हें खरीदकर कम मुनाफे पर बेच रहे हैं।” धीरज के अनुसार, इस वर्ष गेंदे की एक माला ₹70 में बिक रही है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। बढ़ी कीमतों का असर सीधा ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ा है, जो अब सीमित मात्रा में ही माला खरीद रहे हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …