Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शिवांगी यादव का आईईएस में छठवां स्थान प्राप्त कर पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

शिवांगी यादव का आईईएस में छठवां स्थान प्राप्त कर पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

ग़ाज़ीपुर। रामपुर बंतरा गांव इस समय गर्व और खुशी से सराबोर है, क्योंकि गांव की बेटी शिवांगी यादव ने यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) परीक्षा 2025 में देशभर में छठवां स्थान प्राप्त कर गांव ही नहीं, पूरे जिले का नाम रोशन किया है। रविवार की शाम जब शिवांगी अपने पैतृक गांव पहुंची तो रामपुर बंतरा बाईपास पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने माल्यार्पण, फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। शिवांगी यादव बचपन से ही पढ़ाई में तेज-तर्रार रही हैं और  अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC-IES में सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि छोटे गांवों की बेटियां भी अगर ठान लें तो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शिवांगी की उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।स्वागत करने वालों में राम सिंह यादव,डॉ.चंद्रभान बिंद,सुनील प्रजापति,प्रेम मास्टर,अशोक गोड़,विमलेश सिंह,पीयूष कुमार बिंद,बंशी यादव,विवक यादव आदि लोग थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …