Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समानता और समृद्धि का पर्व है दीपोत्सव- राज्‍यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा

समानता और समृद्धि का पर्व है दीपोत्सव- राज्‍यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा

गाजीपुर। सिधौना में दीपोत्सव पर्व पर धन्वंतरि के आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने मनोहर वाटिका में औषधीय आयुर्वेदिक पौधरोपण एवं वितरण किया। डॉ दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेद में दीपोत्सव का गहरा महत्व है जो केवल एक धार्मिक त्योहार न होकर स्वास्थ्य और प्रकृति के साथ संतुलन बनाने का एक वैज्ञानिक तरीका है। यह पंच दिवसीय पर्व धार्मिक सहिष्णुता और एकता का प्रतीक है। दीपावली पर हर घर में चाहे वह छोटा हो या बड़ा दीए जरूर जलाए जाते हैं। मिट्टी के साधारण दीयों की रोशनी अमीर और गरीब दोनों के घरों को एक समान रोशन करती है। दीपक यह दर्शाता है कि रोशनी और खुशी पर किसी एक का अधिकार नहीं है। पारंपरिक पर्वों में आयुर्वेद का बहुत अधिक महत्व होता है। जो प्रकृति एवं पर्यावरण के अनुकूल रहता है। स्वदेशी और स्थानीय वस्तुओं जैसे मिट्टी के दीयों का उपयोग करके यह पर्व सभी को देश की आत्मनिर्भरता में समान रूप से योगदान करने का अवसर देता है। इससे आर्थिक समानता को भी बढ़ावा मिलता है। करीमुद्दीनपुर के उन्नत खेती करने वाले किसान पंकज राय ने माननीय मंत्री दयाशंकर मिश्रा को काला और पीले रंग के जैविक टमाटर के पौधा सहित अन्य कई जैविक सब्जियों का पौधा सौंपा। पंकज राय ने बताया कि ताइवान में जैविक टमाटर की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान पौधों को सुरक्षित रखने और रसायनों का उपयोग कम करने के लिए नेट हाउस का इस्तेमाल करते हैं। ताइवान में कई तरह के काले और पीले टमाटर उगाए जाते हैं। लोकप्रिय किस्म ताइवान गॉडेस चेरी टमाटर है जो गहरे लाल रंग का होता है। आइसिस कैंडी एक पीली किस्म की टमाटर है जिस पर लाल धारियां होती हैं। ताइवान के किसान उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हैं। शिवाजी मिश्र, करुणाशंकर, अखिलेश मिश्रा, श्रवण कुमार, अनिमेष, अक्षत कुमार, पवन पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, बाके साव, रोहित मिश्रा रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …