Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लालसा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली, बोले अजय यादव- पटाखे नहीं, दीप जलाएँ, पर्यावरण बचाएँ

लालसा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली, बोले अजय यादव- पटाखे नहीं, दीप जलाएँ, पर्यावरण बचाएँ

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल में आज दीपावली का उत्सव देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों के सम्मान में रंगोली बनाई और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रबंधक अजय यादव ने सभी को “इको-फ्रेंडली दीपावली” माननी की अपील करतें हुए सभी से “पटाखे नहीं, दीप जलाएँ – पर्यावरण बचाएँ” का संकल्प लिया। नर्सरी से यू.के.जी. के नन्हे बच्चों ने शिक्षिकाओं की सहायता से मिट्टी के दीये बनाए और सुंदर चित्रकारी कर अपनी सृजनात्मकता दिखाई। विद्यालय के प्रबंधक अजय यादव और प्रधानाचार्य महेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनकी मेहनत की सराहना की। अंत में प्रबंधक अजय यादव ने सभी शिक्षकों और स्टाफ को मिठाई व उपहार वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …