Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव पीजी कालेज गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया धनतेरस-दीपावली का उत्‍सव

सत्‍यदेव पीजी कालेज गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया धनतेरस-दीपावली का उत्‍सव

गाजीपुर। धनतेरस दीपावली के आज अवकाश के शुभ अवसर पर सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर में उत्साह उमंग और उत्सव का कार्यक्रम सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ!  दीपावली के शुभ अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि आपका जीवन जगमग सुंदर स्वास्थ्य पूर्ण जीवन हो परिवार खुशियों से भरा हो । आपकी च देश के प्रति सकारात्मक हो । हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम निश्चित ही किसी ने किसी गरीब की मदद करें। किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करें, जिसके घर में अंधेरा है।  जहां मिठाई का अभाव है। जहां समस्याएं हैं वहां कोई न कोई समाधान का रास्ता हम समर्थ  लोगों की और से अपेक्षा करते हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार और भारत की सरकार के अनुरोध व्यक्तिगत रूप से आम जनता के लिए भारत के लिए आए हैं ।यह हमारे लिए शुभ संकेत है कि हम यह ध्यान रखें कि हमारे इस उत्साह और उत्सव में समाज का आखिरी व्यक्ति सम्मिलित हो।  उसके जीवन का अंधेरा समाप्त हो।उसका जीवन स्वस्थ हो और सुंदर हो ।यही असली दीपावली है।इस अवसर पर प्रोफेसर सानंद सिंह ने व्यक्तिगत रूप से सभी को शुभकामनाएं। मिष्ठान और बधाई दिया ।इस कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाजीपुर के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय जी कोऑर्डिनेटर रामचंद्र दुबे जी डायरेक्टर अमित सिंह रघुवंशी जी ,सभी संस्थाओं के प्रिंसिपल गण डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ,इंजीनियर दिनेश यादव, डॉक्टर तेज प्रताप जी, सुनील यादव , चंद्रसेन तिवारी, राजकुमार त्यागी और सभी शिक्षक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …