Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि बढ़ाने और रचनात्मक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 18–10–2025 को महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुर गाजीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनीता सिंह (प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर) के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक महेश सिंह चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं द्वारा वाटर राकेट, फूट स्टेप इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर, ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम, काइनेटिक स्पायर, प्लाज्मा गन, एआई चैट बाट ,नेटवर्क टेक्नोलॉजी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, स्पेस शटल आदि मॉडल लगाया गया। जिसमें सबसे उत्कृष्ट मॉडल अग्नि 5, चंद्रयान-3 और जारविस ए0आई0 माइंड रीडर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की सह–प्रबंधक श्रीमती संध्या कुशवाहा ने मुख्य अतिथि महोदया को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती विनीता सिंह छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न विषय से संबंधित मॉडलों का अवलोकन करते हुए छात्रों के वैज्ञानिक कला कौशल एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों के अंदर जिज्ञासा ही नई खोज के लिए उन्हें उत्साहित करती है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ जानकारी प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं है बल्कि शिक्षा का मूल उद्देश्य जानकारी के साथ-साथ समझदारी लाना है जो विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई दे रही है। विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों को अपने रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने का मौका मिलता है । इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक और पूर्व सांसद माननीय श्री जगदीश सिंह कुशवाहा ने छात्रों द्वारा लगाये गये मॉडलों का गहराई से अवलोकन करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं क्रियात्मक क्षमताओं का विकास होता है। इस अवसर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चौरसिया, हरि कुशवाहा, दिनकर सिंह, कृष्णानंद तिवारी, सुनील प्रजापति, अनुपमा वर्मा, रामविलास यादव ,सरस्वती सिंह, संजीव अग्रहरी, दीपक कुमार, राज नारायण कुशवाहा, बसंत शर्मा, महजबीन बानो ,अर्जुन सिंह कुशवाहा एवं समाज शिक्षक गण, छात्र व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस विज्ञान प्रदर्शनी का समापन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों को  जिज्ञासु होने और विश्लेषणात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …