Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति  और परम्परा से जोड़े रखना हैं यह सकारात्मक ऊर्जा  का संचार करती है। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी ग्रुप ;कक्षा 3 से 5द्ध, जूनियर ग्रुप ;कक्षा 6 से 8द्ध और सीनियर गु्रप ;कक्षा 9 से 11द्ध तक केे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के कला शिक्षक डाॅ0 राजीव गुप्ता, अनिल कुमार कुशवाहा एवं धनलक्ष्मी वर्मा के निर्देशन मेें प्राइमरी ग्रुप, जूनियर ग्रुप व सीनियर ग्रुप में सम्पन्न हुई। बच्चों ने भी बड़े उत्साह से रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई जिसमें मिशन सिंदूर, बास्केटबाॅल कोर्ट, विकसित भारत, वटवृक्ष और एम0जे0आर0पी0 लोगो पर बनी रंगोलियांे आदि विशेष आर्कषण का कंेद्र रही। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी गु्रप में रंगोली नं0 9 प्रथम , रंगोली नं0 12 द्वितीय व रंगोली नं0 18 तृतीय स्थान पर, जूनियर ग्रुप में रंगोली नं0 45 प्रथम, रंगोली नं0 68 व 79 द्वितीय व रंगोली नं0 59 तृतीय स्थान एवं सीनियर ग्रुप में रंगोली नं0 95 प्रथम, रंगोली नं0 85 व 102 द्वितीय और रंगोली नं0 92 तृतीय स्थान पर रहा । इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में विद्यालय की सह-प्रबंधक संध्या कुशवाहा, बसंत शर्मा एवं  महजबीन बानों रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उप-प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय, हरि कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, सरस्वती सिंह, दिनकर सिंह, संजीव अग्रहरी, दीपक कुमार एवं समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …