Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: विकसित उत्‍तर प्रदेश 2047 की हुई संवाद बैठक, बोली सपना सिंह- यूपी को और विकसित बनाने के लिए जनपदवासी दें सुझाव

गाजीपुर: विकसित उत्‍तर प्रदेश 2047 की हुई संवाद बैठक, बोली सपना सिंह- यूपी को और विकसित बनाने के लिए जनपदवासी दें सुझाव

गाजीपुर। जिला पंचायत, गाजीपुर के सभाकक्ष (सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल) में जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के अध्यक्षता में समय 12:00 बजे दिन में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की संवाद बैठक सम्पन्न हुयी। अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, गाजीपुर द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के संकल्प के सम्बन्ध में बहुमूल्य सुझाव सम्बन्धित एजेण्डा पढ़ा गया। संवाद बैठक में मा० सांसद राज्य सभा, डॉ० संगीता बलवन्त, विधायक, सदर-गाजीपुर, जयकिशन साहू, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, जमानियों के प्रतिनिधि संतोष सिंह कुशवाहा, फेकू यादव, सदस्य, जिला पंचायत, आलोक कुमार सदस्य, जिला पंचायत, शैलेश, सदस्य, जिला पंचायत, शैलेन्द्र सिंह, सदस्य, जिला पंचायत, आकाश यादव, सदस्य, जिला पंचायत एवं नरेन्द्र राव, सदस्य, जिला पंचायत उपस्थित रहें, आदि सदस्यों ने विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के संकल्प के सम्बन्ध में प्रकाश डालते हुए अपना सुझाव दिया गया। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी के नेतृत्‍व में उत्‍तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर चल रहा है। इस प्रदेश और विकसित बनाने के लिए जनपदवासी अपना बहुमूल्‍य सुझाव दें। अपर मुख्य अधिकारी द्वारा समर्थ  https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर अपना सुझाव साझा करने तरीके पर प्रकाश डाला गया तथा सभी से सुझाव साझा करने का अनुरोध किया गया। फेकू यादव, मा० सदस्य, जिला पंचायत, गाजीपुर की धर्मपत्नी व अनिता देवी, मा० सदस्य, जिला पंचायत, गाजीपुर के श्वसुर जी के देहान्त होने की खबर पर जिला पंचायत परिवार द्वारा उनके परिवार के लोगों को संबल व आत्मा की शान्ति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया। अन्त में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सांसद, विधायक एवं मा० सदस्यगण का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संवाद बैठक के समाप्ति की घोषणा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …