गाजीपुर। चोचकपुर श्मशान घाट पर विधायक जै किशन साहू द्वारा अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले परिजनों के लिए बैंच और कुर्सी लगवाकर सराहनीय कार्य किया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक जै किशन साहू ने पवित्र स्थान पर बैठने की उचित व्यवस्था करवाकर नेक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य करने वाले पहले विधायक साहू हैं। जल्द ही विधायक द्वारा 8 बाई 8 का विश्राम घर भी बनवाया जाएगा, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य व यादव महासभा के युवा जिलाध्यक्ष दिवेन्द्र यादव टिंकू, सैनिक प्रकोष्ठ के महामंत्री सुरेंद्र, बलिस्टर यादव , ठिकेदार राकेश यादव , गोलू , समाजसेवी रामसहाय बिन्द , संदीप पाल , अजय यादव पुस्सू , गोसाई रमेश यादव आदि उपस्थित होकर विधायक की प्रशंसा करते हुए आभार प्रगट किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..