Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बिजली के जर्जर तार को बदलने के लिए ग्रामवासियों ने सौंपा विद्युत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

बिजली के जर्जर तार को बदलने के लिए ग्रामवासियों ने सौंपा विद्युत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक अन्तर्गत भड़सर गांव के लोगों द्वारा आगामी त्योहार छठ पूजा स्थल इछावर महादेव मंदिर के पोखरा के उपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तारों को बदलने के लिए भड़सर गांव के अनील यादव समाजसेवी के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी चंद्र मोहन को पत्रक सौंपा गया।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्र सौंपकर जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों के कारण बिजली दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और उनकी सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करना आवश्यक है।ग्रामीणों ने पत्र में उल्लेख किया है कि जर्जर तारों के कारण बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है और उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलने और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इस प्रकार के मामलों में विद्युत विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और जर्जर तारों को बदलने के साथ-साथ बिजली की आपूर्ति भी सुनिश्चित करनी चाहिए। वही इस संबंध में उपखंड अधिकारी चंद्र मोहन के द्वारा बताया गया कि अनिल यादव व ग्रामीण ग्रामीणों के द्वारा जर्जर तारों को बदलने के लिए पत्र दिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …