Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डॉ. राममनोहर लोहिया के पुण्‍यतिथि पर सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- असामनता के खिलाफ लोहिया जी उठाते थे आवाज

गाजीपुर: डॉ. राममनोहर लोहिया के पुण्‍यतिथि पर सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- असामनता के खिलाफ लोहिया जी उठाते थे आवाज

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुं । जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. लोहिया को एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और प्रखर राजनेता बताते हुए कहा कि लोहिया जी ने अपने जीवन को समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता के खिलाफ संघर्ष करने में समर्पित कर दिया। डॉ. लोहिया ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक प्रखर समाजवादी विचारक थे, जिन्होंने समाज में समानता और न्याय की वकालत की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत हं। पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि डॉ. लोहिया के आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करेगी ।इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल,रविन्द्र प्रताप यादव, आत्मा यादव,जमुना यादव , गोपाल जी श्रीवास्तव,अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव, दिनेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव, रामाशीष यादव, जयराम भारती, रामप्रताप यादव,सुग्गु यादव,रामप्रकाश यादव,जुमाउद्दीन,अजय भारती, छन्नू यादव, योगेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।कार्यक्रम में अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से नगर में नवयुवकश्री दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ के अध्यक्ष सुधीर केशरी को मूर्ति सजावट पर प्रथम पुरस्कार, मिश्रबाजार दुर्गापूजा समिति मिश्रबाजार के अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता को बिजली सजावट हेतु द्वितीय पुरस्कार, बालदुर्गा पूजा समिति बूढा महा देवा रूईमंडी के अध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल को तृतीय पुरस्कार, दुर्गा पूजा समिति टेढवा अध्यक्ष लवकुश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वाराणसी तथा प्रयागसे आएहुए कलाकारो द्वारा श्री दुर्गा जी, शंकर जी विष्णु जी आदि देवताओ का संगीतमय भजनके साथ झांकी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम रात1बजे तक चला। इसके बाद 12अक्टूबर रविवार को दोपहर 12 बजे हवन के बाद राज्याभिषेक के साथही रामलीला का कार्यक्रम समाप्त हुआ।इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, गुड्डू केसरी, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेन्द्र विक्रम सिंह, अजय पाठक, सुधीर कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, कृष्णांश त्रिवेदी आदि रहें। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ‘बच्चा’ ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …