गाजीपुर। पीसीएस/एसीएफ/आरएफओ (प्रा0)परीक्षा-2025 को नकल विहीन, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर मय फोर्स द्वारा आज दिनांक 12.10.2025 को जनपद गाजीपुर के परीक्षा केन्द्रों- आदर्श इण्टर कालेज, बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर व अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्रो पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो की निगरानी का निरीक्षण किया गया । परीक्षा को निर्विघ्न, सकुशल एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी मे तैनात अधि0/कर्म0गण को आश्यक दिशा निर्देश दिये गये। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित होने के लिए यातायात प्रभारी गाजीपुर को निर्देशित किया गया, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..