गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर द्वारा आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 की शाम को जिला अध्यक्ष के निवास स्थान शास्त्री नगर पर बैठक की गई जिसमें संस्था की मासिक पत्रिका के सदस्य बनाने एवं मासिक पत्रिका लोगों को दिया गया , संस्था के सक्रिय सदस्य ,मौलिक सदस्य, एवं आजीवन सदस्य बनाने के लिए लोगों से अपील किया गया एवं सदस्यता अभियान चलाए जाने पर बल दिया गया एवं प्रदेश द्वारा दिनांक 29 नवंबर 2025 को लखनऊ में वैवाहिक कार्यक्रम कराए जाने के लिए यहां के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में चलने के लिए अपील किया गया एवं जिले स्तर पर दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में कायस्थ सम्मेलन मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किए जाने हेतु एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु संस्था की तरफ से सम्मान समारोह मनाया जाने पर विचार किया गया एवं समाज में डॉक्टर रितु श्रीवास्तव सहायक अध्यापक कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय डिलिया पत्नी चंद्रशेखर श्रीवास्तव नवकापुरा लंका गाज़ीपुर को प्राथमिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं नीरज श्रीवास्तव को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में एम ए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था द्वारा दोनों लोगों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू लालश्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री , आनंद श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष , मनोज श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह उपाध्यक्ष , विजय श्रीवास्तव मंत्री, संदीप श्रीवास्तव जिला युवा मंत्री, डॉ विजय श्रीवास्तव तहसील मंत्री सैदपुर, कमलेश श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष मरदह, अजय श्रीवास्तव तहसील मंत्री बहरियाबाद , विष्णु श्रीवास्तव जिला युवा अध्यक्ष,अंकुर श्रीवास्तव संगठन मंत्री , सुनील दत्त श्रीवास्तव वैवाहिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश श्रीवास्तव सैदपुर, राकेश श्रीवास्तव सैदपुर ,साहुल श्रीवास्तव, डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, नीरज कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव चंद्रशेखर श्रीवास्तव, आरुष श्रीवास्तव एवं अन्य चित्रांश उपस्थित रहे सभा का संचालन संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता आलोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया और भारतीय राजनीतिक युग पुरुष लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके द्वारा किए गए योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंत में सभा समाप्ति की घोषणा की गई ,जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव द्वारा आए हुए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की आलोक श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाज़ीपुर।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..