गाजीपुर। दुल्लहपुर धामूपुर यूएई तथा ओमान जाने वाले इच्छुक श्रमिकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला 13 को बलिदानी पार्क धामुपुर में जागरण संवाददाता दुल्लहपुर (गाजीपुर) जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा श्रमिकों को यूएई, ओमान देश जाने के लिए पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु कार्यशाला का आयोजन 13 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से धामुपुर स्थित बलिदानी पार्क में किया गया है। सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन जिला सेवायोजन विभाग के तरफ से आयोजन किया जा रहा है। उसी के उपरांत गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 14 व 15 अक्टूबर को रोजगार महाकुंभ 2025 का भी आयोजन किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद युवा रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद सिंह ने बताया इस आशय का पत्र सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से दुल्लहपुर थाने पर भेजा। यह रोजगार पंजीकरण मेला धामुपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अनिकेत चौहान के विशेष आग्रह पर सेवायोजन कार्यालय द्वारा लगाया जा रहा है। जिला सेवा सेवा योजना अधिकारी ने समाजसेवी अनिकेत चौहान तथा ग्राम प्रधान सिकानू राम को पत्र भेजकर उक्त रोजगार पंजीकरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं के प्रतिभाग करने के लिए प्रचार प्रसार करने की अपील की है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..