Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर मेडिकल कालेज में पुलिस अधीक्षक ने किया मेडिकल छात्र-छात्राओ को जागरूक

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर मेडिकल कालेज में पुलिस अधीक्षक ने किया मेडिकल छात्र-छात्राओ को जागरूक

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान (पाँचवाँ चरण) के तहत गाजीपुर पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों, तथा आत्मरक्षा एवं सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य  के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा, एसपी सिटी श्री ज्ञानेंद्र कुमार, और सीओ सिटी श्री शेखर सेंगर जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने कहा — “मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का सशक्त संकल्प है। हर महिला को निर्भय होकर समाज में आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है, और पुलिस प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है।”कॉलेज के प्रधानाचार्य (प्रो०)डॉक्टर आनंद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा —“महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्रगति का आधार है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग बनती हैं।”कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।मिशन शक्ति (पाँचवाँ चरण) के इस आयोजन ने कॉलेज परिसर में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …