Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भाजपा के लोग केवल झूठ बोलते है- विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर: भाजपा के लोग केवल झूठ बोलते है- विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,मासिक बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम बाल्मीकि जयंती मनाने के पश्चात किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री डॉ०  रमाशंकर राजभर, जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में श्रद्धा का सुमन अर्पित करने के पश्चात कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सुबह से लेकर शाम तक केवल झूठ बोलने का काम करते हैं आज हर इंसान बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश केवल और केवल समाजवादियों पर आस लगाए बैठी है अब केवल समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिस पर आम जनता को आस लगा हुआ है,आज देश के उम्मीद और P.D.A के नेता  अखिलेश यादव पर ही सबको उम्मीद हैं ,विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को आज से ही बूथ पर लगकर P.D.A के लोगों को जोड़ने का आवाहन किया, विधायक ने आगे कहा कि अगर गाजीपुर के सात की सातों सीटे जीतकर हम अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करके माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करना ही हमारा परम कर्तव्य और उद्देश्य है ,अंत में विधायक ने चीफ जस्टिस पर फेके गए जूते की घोर निंदा किया और विधायक ने डॉक्टर सुभाष चन्द्र एडवोकेट को विधानसभा उपाध्यक्ष और राजेन्द्र यादव को रेवतीपुर आंशिक का ब्लाक अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र वितरीत किया।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि हमारे समाजवादी पार्टी के सिपाही कमर कस के तैयार हो जाओ हमारी लड़ाई तानाशाहियों से है आज की जो सरकार है वह केवल बड़े उद्योगपतियों की सरकार है हम पिछड़े दलित इस सरकार में उपेक्षित  है हमें रोटी कपड़ा और मकान की जरूरत है ना की जुमले की जरूरत है,भारतीय जनता पार्टी जब-जब सत्ता में आई है केवल जुमला देने का काम किया है इसलिए मैं कहना चाहता हूं की हे समाजवादी सिपाही आज यह ठान के जाना कि आने वाला 2027 समाजवादियों का होगा और तभी हम लोगों को हक अधिकार मिलेगा और तभी जाकर दबे कुचले लोगों का भला हो पाएगा ,अंत में राजभर ने फिर एक बार महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर  श्रद्धा का सुमन अर्पित किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि आज की सरकार तानाशाही करने पर आमादा है आज बीजेपी की जो सरकार है वह दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक विरोधी है , राजभर ने कहा कि हमें आपको इस भ्रष्ट सरकार से अगर निजात पानी है तो हम  कार्यकर्ताओं  को मजबूती के साथ सरकार से लड़ना होगा,और अपने बूथ के कार्यकर्ताओं को मजबूत करके समाजवादी सरकार बनानी होगी तभी आम जनता का भला हो पाएगा।बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महंत वाल्मीकि जी के चरणों में श्रद्धा का सुमन अर्पित करते हुए सभी नेता कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया,बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ० सुभाष चन्द्र एडवोकेट ,ब्लाक अध्यक्ष दारा यादव, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष रामप्रकाश यादव, रामजन्म चौहान,कामेश्वर चौहान, डॉ० उपेन्द्र यादव, सेक्टर प्रभारी वीरेन्द्र यादव, रामरती यादव, विजय यादव, बृजेश सिंह, ओमप्रकाश यादव, राकेश यादव प्रधान, सुनील चौहान, गिरधारी यादव, राधेमुनी यादव,वीरेन्द्र यादव, मुहम्मद युनूस खान सिकंदर, राधे यादव,सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे,बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …