गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में 02/10/2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और सरलता व सादगी के प्रतीक भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मा० राजेश कुशवाहा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद मा० जगदीश सिंह कुशवाहा व प्रबंधक महोदय द्वारा माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विद्यालय के संगीत शिक्षक संतोष मिश्रा, बिलकिश जहाँ एवं बंदना कुशवाहा के द्वारा गांधी जी की प्रिय धुन रघुपति राघव .. गीत को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक महोदय मा० जगदीश सिंह कुशवाहा ने इन दो महान विभूतियों के व्यक्त्त्वि व कृतत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय इतिहास के महान व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने सत्य अहिंसा की राह पर चलते हुए कई स्वतंत्रता आंदोलन जैसे असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया। इन आंदोलनों में लाखों भारतीयों ने हिस्सा लिया और देश आजाद हो गया। आज हम समस्त देशवासी मिलजुल कर गांधी जी के बताए मार्गों का अनुसरण करते हुए जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया कि लाल बहादुर शास्त्री का संबंध सामान्य परिवार से था। वे प्रधानमंत्री बनने के बाद भी सदैव समान्य ही बने रहे। विनम्रता, सादगी और सरलता उनके व्यक्तित्व की पहचान है। शास्त्री जी को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा देश श्रद्धापूर्वक याद करता है। साथ ही उन्होंने सभी लोगो को विजय दशमी की बधाई दी और बताया की यह त्योहार बुराइयों पर अच्छाइयों के जीत के लिए मनाया जाता है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन सिंह कुशवाहा, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह, अनुपमा वर्मा, हरि कुशवाहा, संजीव अग्रहरि, सरस्वती सिंह, राजनारायण कुशवाहा, दीपक कुमार एवं समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..