Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महात्‍मा गांधी और लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले ओमप्रकाश राय- उनके आदर्शेां को अपने जीवन में करें आत्‍मसात

महात्‍मा गांधी और लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले ओमप्रकाश राय- उनके आदर्शेां को अपने जीवन में करें आत्‍मसात

गाजीपुर। भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 156 वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 121 वीं जयंती पर  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय पर उन द्वय महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व विचार गोष्ठी कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में यह अनुठा उदाहरण है कि भारत की आजादी महात्मा गांधी के नेतृत्व मे अहिंसा का पालन करते हुए लडी गई  और सफलता प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता के लिए कृषि उत्पादन के महत्व को  लालबहादुर शास्त्री की प्रेरणा आज भी प्रासंगिक हैं। दोनो महापुरुषों द्वारा देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए हम सभी नत मस्तक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार और उनके आदर्श हमें प्रेरित करते हैं हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और देश के निर्माण में योगदान करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा इन दो मूल सिद्धांतों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर हम समाज में शांति और सौहार्द को बढ़ावा दे सकते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी खरीदारी पर जोर दिया और कहा स्वदेशी आंदोलन  आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी सामानो की खरीद करने की फोटो भी सोशल मीडिया पर लगाया है। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द ,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, लालसा भारद्वाज, अविनाश सिंह, काशी चौहान, राजीव चतुर्वेदी,मुरली कुशवाहा, शनि चौरसिया, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, नन्दू कुशवाहा,रूपक तिवारी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …