Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं विजयादशमी उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं विजयादशमी उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व का विशेष  आयोजन किया गया। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं विजयादशमी का पर्व एक साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, निदेशक डॉ. प्रीति सिंह एवं प्राचार्य चंद्रसेन तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात ध्वजारोहण की गरिमामयी प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। ध्वजारोहण के उपरांत प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद  सिंह ने अपना प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि “महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, वही मार्ग आज भी हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी हर भारतीय के हृदय को प्रज्वलित करता है। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, यह हमें सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।” इसके बाद सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह ने सभी को गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आज का दिन हमें सादगी, सत्यनिष्ठा और परिश्रम का संदेश देता है। गांधी जी और शास्त्री जी जैसे महापुरुषों का जीवन हमारे लिए आदर्श है। विजयादशमी का यह पर्व हमें यह सिखाता है कि चाहे कठिनाई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सत्य और अच्छाई की विजय निश्चित है।” कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “हमारे विद्यालय परिवार को गर्व है कि हम ऐसे महापुरुषों की जयंती और विजयादशमी जैसे पर्व को एक साथ मना रहे हैं। यह दिन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा कि हम राष्ट्र की प्रगति और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखें।” इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, रेज़िडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, सुनील कुमार यादव, राजकुमार त्यागी, सुमित सिंह, आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, सीसीए हेड श्रेया सिंह एवं भोली त्रिपाठी, परीक्षा एवं अनुशासन प्रमुख अवनीश राय, सहित सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …