Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाहफैज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई महात्‍मा गांधी व लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती

शाहफैज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई महात्‍मा गांधी व लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गाँधी जयन्ती, लाल बहादुर जयंती एवं दशहरा धूम-धाम से मनायी गयी। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ० नदीम अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गाँधी जयन्ती, लाल बहादुर जयन्ती एवं दशहरे की बधाई दी व साथ ही सभी से ईमानदार व अहिंसा के पथ पर चलने की अपील की व सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका अर्पिता गुप्ता ने गाँधी जयन्ती, लाल बहादुर जयंती एवं दशहरा से जुड़ी बातें बताया। इसके पश्चात विद्यालय के संगीत के अध्यापकगण श्याम कुमार शर्मा एवं गिरधर शर्मा के निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों सगुन, तनिष्का, अनुठी एवं आर्या ने गाँधी जी के प्रिय मजन ‘वैष्णव जन ते’, ‘रघुपति राघव राजा राम’ एवं ‘राम आएँगे तो अँगना सजायेंगे’ प्रस्तुति की। विद्यालय के वाइस कैप्टन आदित्य कुमार सिंह ने गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा को अपनी मधुर वाणी के माध्यम से गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से जुड़ी बातें बताई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थीगण, निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उप-प्रधानाचार्य एवं परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद सिद्दीकी, अध्यापक/अध्यापिकायें एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कैप्टन नैनसी एवं वाइस कैप्टन उमैमा ने किया शान कुशवाहा ने म्यूजिक प्ले किया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ने विद्यालय भवन के पीछे गंगा तट की तरफ की सफाई की। कार्यक्रम की साज सज्जा आमना उबैद एवं उमेश प्रजापति ने की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …