Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मिशन शक्ति के तहत दुर्गा मंदिर व पंडालों में चलाया गया जागरुकता अभियान

मिशन शक्ति के तहत दुर्गा मंदिर व पंडालों में चलाया गया जागरुकता अभियान

गाजीपुर। मिशन शक्ति-05” उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत आज दिनांक 01.10.2025 को विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता के मंदिरों में आने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सभी महिलाओं को पम्पलेट वितरित किया गया  तथा  स्थित पंडालों में जाकर वहाँ पर उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया  मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया। समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र में आई हुई विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवाद/मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।  समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । उसके समस्त थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ बल की मदद से समस्त जनमानस में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …