गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली, सलामतपुर में आज प्रदर्शनी और खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। प्रदर्शनी में विज्ञान, कला, साहित्य, समाजशास्त्र एवं अन्य विषयों से संबंधित मॉडल, चार्ट और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। आगंतुकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और नवाचार की सराहना की। इसी क्रम में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वॉलीबॉल, बैडमिंटन, दौड़ प्रतियोगिता जैसे खेलों में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी और खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुआ।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..