Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 2 अक्‍टूबर को शाम 8 बजे लंका मैदान में होगा रावण दहन, होगा लाइव प्रसारण

2 अक्‍टूबर को शाम 8 बजे लंका मैदान में होगा रावण दहन, होगा लाइव प्रसारण

ग़ाज़ीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी गाजीपुर के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान लंका में 7:30 बजे से राम रावण युद्ध में प्रभु श्री राम के द्वारा रावण का वध का मंचन किया जाएगा।इस दौरान कमेटी के संरक्षक एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं कमेटी के सह संरक्षक तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा की मौजूदगी रहेगी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा बटन दबाकर ठीक 8:00 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कमेटी यह भी अपील करती है कि जिन दुर्गा प्रतिमाओं को प्रभु श्री राम की आरती करानी है, वह 7:15 बजे तक लंका मैदान के चार नंबर गेट से प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद आरती पूजन नहीं हो सकता है, क्योंकि उसके बाद राम रावण युद्ध के लिए प्रभु श्री राम रावणबाड़े में चले जाएंगे। मंत्री बच्चा तिवारी ने गाजीपुरवासियों से अपील किया कि आप लोग मेला देखने आइए और रामलीला तथा रावण दहन के अद्भुत नजारे का गवाह बनिये। शांतिपूर्ण ढंग से लीला मंचन कार्य देखने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि राम-रावण युद्ध और रावण के पुतले के दहन का यूट्यूब के जरिए सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …