Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर! अविनाश कुमार, जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज  जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया । इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया तथा ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें श्री दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, रविकान्त राय, (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी), सुवास राम सिंपाही (बहुजन समाज पार्टी), जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) इत्यादि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …