Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: बालिकाओ पर अभद्र टिप्‍पणी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर: बालिकाओ पर अभद्र टिप्‍पणी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना सादात पुलिस टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं पर अश्लील/अभद्र टिप्पणी करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों  के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.09.2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के क्रम में उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी व उ0नि0 हरिहर प्रसाद मिश्रा मय हमराह द्वारा कट्या चट्टी से 500 मीटर की दूरी पर बालिकाओ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त विकास राजभर पुत्र चन्द्रिका राजभर को दिनांक 26.09.2025 को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 184/25 धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । तत्पश्चात् चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मजुई चौराहे के पास से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले  01 नफर अभियुक्त श्यामजीत पुत्र राजाराम को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 185/25 धारा 296 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …