गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आज प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में नवरात्रि उत्सव का भक्ति भाव से आयोजन हुआ। विद्यालय की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में नवरात्रि के अवसर पर एक भव्य एवं भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शक्ति के नव विभिन्न रूपों की झांकी प्रस्तुति से हुई। नौ देवियों का स्वरूप इस प्रकार रहा प्रथम शैलपुत्री (अदिति पांडे) द्वितीय ब्रह्मचारिणी ( चंदनु तिवारी) तृतीय चंद्रघंटा (रिया यादव) चतुर्थ कूष्मांडा (आरोही) पंचम स्कंदमाता (शिवांगी यादव) षष्ठ कात्यायनी (अंशिका कुशवाहा) सप्तम कालरात्रि (फिजा) अष्टम महागौरी( प्रगुन) नवम सिद्धिदात्री ( सौम्या कुशवाहा)। सर्वप्रथम सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की निदेशक तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह एवं प्राचार्य चन्द्रसेन तिवारी द्वारा जगत जननी माता के सभी स्वरूपों की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसाद के रूप में नारियल, चुनरी, फल – फूल एवं श्रृंगार का सामान अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इसके उपरांत हिंदी शिक्षक विश्वेश्वर तिवारी ने अपनी मधुर वाणी में भक्ति गीत “नवदुर्गा के जोत जगाओ रे” प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने भी समूहगान “कभी दुर्गा बनके कभी काली बन के” प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा – “माँ दुर्गा के आशीर्वाद से हमें शक्ति, ज्ञान और साहस प्राप्त होता है। नवरात्रि जैसे पर्व हमें अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और भक्ति, सम्मान व एकता का संदेश देते हैं।” प्राचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने अपने उद्बोधन में माता दुर्गा एवं उनके स्वरूपों की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि नौ देवियों का रूप हमारे शरीर में तथा वातावरण में नव शक्तियों के रूप में विद्यमान रहता है प्रथम देवी शैलपुत्री नई ऊर्जा नया उत्साह का प्रतीक है तो ब्रह्मचारिणी तपस्या और धैर्य का प्रतीक है। इस तरह चंद्रघंटा ज्ञान का प्रतीक है और अंत में सिद्धिदात्री हमारे सभी इच्छाओं को पूर्ति करने की शक्ति प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ प्रीति सिंह की गरिमामय उपस्थित के लिए आभार जताते हुए सीसीए कोऑर्डिनेटर श्रेया सिंह ,भोली त्रिपाठी तथा सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण एवं कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद प्रेषित किया।इस अवसर उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, संयोजक अमित कुमार सिंह, अनुशासन प्रमुख , अवनीश राय सहित सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संगम रहा, जिसने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..