Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: ट्रेन में हार्टअटैक आने से यात्री राजेश यादव की मौत

गाजीपुर: ट्रेन में हार्टअटैक आने से यात्री राजेश यादव की मौत

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के पहाड़पुर खुर्द गाँव के निवासी राजेश यादव( 45 वर्ष)पुत्र स्वर्गीय रामबदन यादव की ट्रेन से वाराणसी से सादात आते समय हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को उनके निवास पर शोक सभा का आयोजन कर मृतक आत्मा  की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।शोक सभा में पहाड़पुर खुर्द के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह यादव सहित घर परिवार एवं गांव के लोग मौजूद रहे। राजेश यादव तीन भाईयों में सबसे छोटे थे । इनके दो पुत्र ऋषिकेश यादव 21 वर्ष, ऋषिराज यादव 11 वर्ष व पुत्री रिया यादव 15 वर्ष तथा पत्नी सुष्मिता यादव है। मृतक की ट्रेन में ही तबियत बिगड़ गई और सादात आते आते ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …