Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: गांधी जयंती पर आयोजित होगा दौड़ प्रतियोगिता

गाजीपुर: गांधी जयंती पर आयोजित होगा दौड़ प्रतियोगिता

गाजीपुर। राष्ट्रीय पर्व 02 अक्टूबर 2025 महात्मा गॉधी जयन्ति के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 02-10-2025 को प्रातः 08.00 बजे से बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ तथा बालिका वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में आयु प्रतिबन्धित नहीं है कोई भी बालक/बालिकायें खिलाड़ी इस दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता आरम्भ होने से पूर्व उपस्थित होकर निःशुल्क प्रविष्टि प्राप्त कर सकते है, प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आकर्षण पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …