Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: आरबीएस के कार्यक्रम के तहत दो बच्‍चो का हुआ निशुल्‍क सर्जरी

गाजीपुर: आरबीएस के कार्यक्रम के तहत दो बच्‍चो का हुआ निशुल्‍क सर्जरी

गाजीपुर। राष्ट्रीय बाल स्वाथ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में आर बी एस के कार्यक्रम के अर्न्तगत बच्चो का निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत डी पी एम, एन एच एम व प्राचार्य मेडिकल कालेज गाजीपुर द्वारा तीन माह से 07 बर्ष तक के बच्चों का जन्मजात दोष, कुपोषण, गंभीर बिमारीयो एवं तरुण बच्चों को (4-क्) का सभी ब्लाक पर आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है जिसने अन्तरर्गत आरबीएसके टीम सदर द्वारा आगनबाडी केन्द्र कैथवालिया पर स्वाथ्य परीक्षण के दौरान मीनल फातिमा उम्र -1 बर्ष) पिता ऊमर अहमद मो0नं0 -8736936688) का जन्मजात दोष क्लेफ्ट लीप का बच्ची मिली। उक्त के सन्दम में आरबीएसके टीम द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (डीपीएम-एनएचएम) को अवगत कराते हुए मेडिकल कालेज गाजीपुर को रेफर किया गया। जिसका ईलाज आरबीएसके के अन्तर्गत अधिकृत हेरिटेज हास्पिटल वाराणसी मे निःशुल्क इलाज एव सर्जरी करायी गयी। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ एवं सामान्य है।   इसी क्रम मे आरबीएसके टीम प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र अन्धऊ पर स्वास्थ परीक्षण के लिये गयी थी जहां पर आराध्या चौधरी पुत्री मनीष कुमार मो0नं0- 9129235816) ग्राम निवासी रसुलपुर कन्धवारा पर कल्ब फुट का बच्चा मिला जिसका आरबीएसके टीम सदर द्वारा मौके पर परीक्षण करते हुऐ जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (डीपीएम-एनएचएम) को संज्ञान में रखते हुये प्राचार्य मेडिकल कालेज गाजीपुर के सहयोग से सफल इलाज कराया जा रहा है। अब बच्चो आरबीएसके टीम एवं मेडिकल कालेज के डा0 के देखरेख में स्वस्थ है। आरबीएसके कार्यक्रम का सफल संचालन डा0 सुनिल पाण्डेय (मुख्य चिकित्साधिकारी) गाजीपुर का सहयोग सराहनीय है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …