गाजीपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण के लिए अंत्योदय व एकात्म मानववाद के विचारों को प्रतिपादित किया और उनके इस विचारों को मूल मंत्र मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 2014 से स्थापित आज तक की सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को देश की मुख्य धारा से जोड़कर उनके द्वारा प्रदर्शित मार्ग का अनुसरण करते हुए आज अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को घुटना टेकने को मजबूर कर दिया है यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पं दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कही उन्होंने कहा कि जब भी किसी इंसान के सामने मुश्किलें दिखाई दे तो उस समय पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन आदर्श पथ प्रदर्शक बनकर मार्ग दर्शन करता है। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन विपत्ति,त्याग, तपस्या बलिदान से भरा संघर्षशील व्यक्तित्व का सहज उदाहरण हैं। आज हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक के कल्याण की भावना से काम करने वाले पं दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।पूर्व मे लोकसभा प्रत्याशी रहे पारस राय ने कहा कि तन,मन,धन के समर्पित भाव को लेकर मातृभूमि की सेवा के सन्यासी पुरुष आज के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के आदर्श है । उनके सिद्धांतों, विचारों और आदर्शों पर चलकर भारत समृद्धि की ओर अग्रसर है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अतिथि स्वागत व आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास मे ऐसे तपस्वी व सन्यासी के नाम से जाना जाता है जिन्होंने एकात्म मानववाद की अवधारणा को प्रस्तुत किया जिसमें मानव के शारीरिक मानसिक और आत्मिक विकास पर जोर दिया गया है जिनका मानना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण ही किसी राष्ट्र व समाज की सच्ची प्रगति है।विचार गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, बृजनंदन सिंह व राजेश राजभर ने भी सम्बोधित किया।इससे पूर्व स्नातक निर्वाचन चुनाव की तैयारी से सम्बंधित बैठक वाराणसी से पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने लिया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके मतदाता सूची में नाम बढ़ान एवं मतदाता बनाने का काम करें ताकि आगामी चुनाव में आसानी से भाजपा उम्मीदवार को जीत हो सके।इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय, अवधेस राजभर,बालकृष्ण त्रिवेदी, विनोद अग्रवाल, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह ,श्याम राज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, लालसा भारद्वाज,संकठा प्रसाद मिश्रा, गर्वजीत सिंह ,सनी चौरसिया सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..