गाजीपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत पीएम मोदी और सीएम योगी से प्रेरणा लेकर सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने छात्राओं के आने-जान के लिए नि:शुल्क बस सुविधा उपलब्ध करायी है। इसके लिए उन्होने दो लग्जरी बसों को तत्काल खरीद कर ग्रामीण अंचल के छात्राओं के लिए निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करायी है। जब डा. सानंद सिंह को यह सूचना मिली कि ग्रामीण अंचल के छात्राओं को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और प्राइवेट वाहनों से आने-जाने से उन्हे असुरक्षा का भावना पैदा हो रही है तो उन्होने यह निर्णय लिया। इस संदर्भ में डा. सानंद सिंह ने बताया कि माता दुर्गा भवानी का आशीर्वाद है की सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर को नई बस सत्यदेव डिग्री कॉलेज को मिली है। नवली , उतरौली,रेवतीपुर, पकड़ी देडगावा , सुहवल,मेदनीपुर, मां गंगा को पार करते हुए गाजीपुर घाट होकर के सत्यदेव डिग्री कॉलेज तक आएगी। नौली उतरौली रेवतीपुर से चलकर के सत्यदेव डिग्री तक आने में जितने स्थान की बेटियों को आना होगा। यह मुफ्त में आती रहेगी और जाती रहेगी। छात्राओं/बेटियों को लेकर के सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर आएगी। और पढ़ाई के बाद जब छुट्टी होगी तो उनके घरों तक पहुंचा देगी। यह बस सेवा एक तरह से निशुल्क है।
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..