Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सत्य की स्थापना के लिए देवगण होते है अवतरित- राज्‍यमंत्री दयाशंकर मिश्रा

गाजीपुर: सत्य की स्थापना के लिए देवगण होते है अवतरित- राज्‍यमंत्री दयाशंकर मिश्रा

गाजीपुर। बहदिया स्थित वामन धाम पर महोत्सव पर्व मनाया गया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा भी पहुचे थे। बहदिया गांव पहुचते ही शिव प्रकाश त्रिपाठी, रामधनी तिवारी, परशुराम यादव व अन्य भाजपाइयों ने माला फूल से लाद दिया। मंगला त्रिपाठी ने चंदन तिलक लगाकर मंत्रीजी का स्वागत किया। वामन धाम के सेवादार पूर्व शिक्षक लालजी यादव ने डॉ दयाशंकर मिश्रा को वामन भगवान का पूजा अर्चना कराया। महंत अनुरागानंद जी महाराज ने दयाशंकर मिश्रा को अंगवस्त्र देकर आशीर्वाद दिया। समारोह की अध्यक्षता रामतेज पांडेय ने किया। डॉ दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि जब भी संसार में पाप और अधर्म बढ़ता है तब भगवान अपने भक्तों और साधु-संतों की रक्षा के लिए प्रकट होते हैं। समाज में अराजकता फैलाने वाले और अधर्म का मार्ग अपनाने वाले दुष्टों का संहार करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। जब धर्म का क्षय होने लगता है और अधर्म का बोलबाला होता है, तब भगवान धर्म की पुनः स्थापना करने के लिए युग-युग में जन्म लेते हैं। भगवान केवल दुष्टों का नाश ही नहीं करते बल्कि साधारण मनुष्य के रूप में जन्म लेकर लोगों को सही मार्ग और जीवन जीने का ज्ञान भी देते हैं।  सैकडों की संख्या में क्षेत्रीय प्रबुद्ध वर्ग के लोग एवं गणमान्य लोगों ने इस उत्सव में भाग लिया। प्रेमशंकर मिश्रा, स्वामी शरण यादव, अखिलेश मिश्रा, विजय यादव, मनीष यादव, उदयप्रताप यादव, करुणाशंकर मिश्र, अजय यादव रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …