Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानिया के कस्बा बाजार में रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ  

जमानिया के कस्बा बाजार में रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ  

गाजीपुर। जमानिया के कस्बा बाजार स्थित बलुआघाट स्थित रामलीला मैदान में सोमवार की रात्रि 8.00 बजे रामलीला मंचन का शुभारंभ आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष एवं श्री प्राचीन रामलीला समिति  ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने हनुमान जी की पूजना अर्चन  करने के बाद किया। उन्होंने श्री हरि विष्णु और हनुमान जी महराज जी की सभासदों के साथ आरती किया। श्री जयप्रकाश गुप्ता कहा कि प्रभु श्री राम हमारे आदर्श हैं। रामलीला केवल धार्मिक उत्सव नहीं है बल्कि यह नैतिक मूल्यों,आदर्श जीवन और सांस्कृतिक धरोहर को आत्मसात करने का महत्वपूर्व माध्यम है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने दर्शकों से कहा कि रामलीला का आनंद लें और प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करें। पंडित अनिल पांडे विधिवत पूजन कराया। पहले दिन के रामलीला मंचन में नारद मोह और रावण जन्म के लीला का मंचन किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सभासद उमराव यादव,रोहित शर्मा,,सुनील गुप्ता, गणेश चौधरी,मीडिया प्रभारी संजीत यादव ,रत्नेश,राजेश सत्यवीर आदि लोग मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …