Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / उत्‍थान फाउंडेशन बयपुर देवकली के बनवासी छात्रावास के दो छात्रों का सरकारी पालिटेक्निक में हुआ चयन

उत्‍थान फाउंडेशन बयपुर देवकली के बनवासी छात्रावास के दो छात्रों का सरकारी पालिटेक्निक में हुआ चयन

गाजीपुर। ईमानदार प्रयास कैसे प्रतिभाओं को निखारता हैं इसका उदाहरण है, उत्थान फाउंडेशन बयपुर देवकली द्वारा संचालित अवध बिहारी जी वनवासी छात्रावास एवं यहाँ पढ़ने वाले मुसहर समाज के बच्चे। पाँच साल पहले शुरु हुए इस छात्रावास के दो बच्चे संघर्ष एवं चन्द्रशेखर इस साल हाईस्कूल पास किये और दोनों ही शानदार मेरिट के साथ गर्वनमेंट पालिटेक्निक में सलेक्ट हो गये। अभी विद्या भारती की खेल कूद प्रतियोगिता जिला व सकुल से गोल्ड मेडल जीतने के बाद अंकित ने प्रान्त स्तर पर तीन गोल्ड मेडल व करन ने 2 मेडल प्राप्त किया। ग्यारहवीं में पढ़ने वाले प्रदीप ने अन्धे लोगों के लिए वार्निंग स्टिक बनाकर प्रान्त स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। उत्थान के बच्चे आज संस्कृत में गीता पाठ के साथ-साथ कम्प्यूटर एवं अंग्रजी में भी नित्य निरन्तर बेहतर कर रहे हैं। उत्थान के संस्थापक इंजी० संजीव गुप्त ने बताया कि अगर हमें समाज का सहृदय सहयोग मिले तो हर वर्ष सिर्फ 25 नहीं बल्कि सैकड़ों मुसहर बच्चों का निर्माण कर उन्हें भारत माता व समाज की उत्कृष्ठ सेवा हेतु योग्य बनाया जा सकता है। और उत्थान इसके लिए संकल्पित है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …