गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर की एक आवश्यक बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उन्हीं के चन्दन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में दिनांक 23अक्टूबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पुजनोत्सव के अवसर पर निकलने वाली उनकी शोभायात्रा की तैयारी, संगठन को मजबूत और विस्तार देने के साथ साथ इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया गया। इस बैठक में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव प्रेमी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस बैठक में दुनिया में विख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर महासभा के कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धांजलि भी अर्पित किया। पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा यह मनोनयन पत्र सम्मान के साथ आपको अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है। आप सभी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए संगठन के कामों को पूरी तन्मयता से पूरा करना होगा तभी संगठन और आपकी स्वीकार्यता समाज में बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत और एक करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी कायस्थ बन्धुओं से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने का अपील करते हुए कहा हमें भी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपना दखल बढ़ाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव को महान हास्य कलाकार बताते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित किया और कहा उनकी स्मृति आज भी जेहन में बनी हुई है। उन्हें भूलना आसान नहीं। देश आज भी उन्हें याद कर रहा है। उन्होंने महासभा के सभी पदाधिकारियों को सांगठनिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु तन मन धन से जुट जायें। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से आरंभ होकर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर दर्शनोपरांत नई सड़क अफीम फैक्ट्री पर जाकर सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हम सबको अपने गौरवशाली इतिहास को याद कर विरासत में मिलें समृद्धशाली अतीत को अक्षुण्ण रखते हुए अपने वर्तमान को और स्वर्णिम बनाने की जरूरत है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में मजबूत दखल देने की अपील करते हुए नौजवानों से कहा कि समाज का कोढ़ बनी दहेज जैसी कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ आपको आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथों में हैं, बिना सत्ता के भागीदारी के समाज के विकास की कल्पना बेकार साबित होगी। उन्होंने कहा कि संगठित होने में ही हम सबकी भलाई है। बैठक के अंत में समाज के सम्मानित नागरिक नुरपुर कैथवलिया निवासी क्षैल बिहारी श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से, शैल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव, डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव,संजीव श्रीवास्तव उर्फ पंकज श्रीवास्तव, भुपेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव,सुधांशु,हर्ष, प्रियांशु, आर्यन, मेघा आदि मौजूद थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..