Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गंगा घाटों पर पिंडदान तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई

गंगा घाटों पर पिंडदान तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई

गाजीपुर। आश्विन मास की अमावस्या पर पितरों को विदाई दी गयी। आज सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध से पितृगण प्रसन्न होकर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिए। अंतिम दिन गंगा के तट नवापुरा, ददरीघाट, चीतनाथ, कलेक्‍टर घाट, पोस्‍ता घाट, के अलावा ग्रामीण अंचलों में गंगा घाटों पर घरों में श्राद्ध व तर्पण किया गया। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद लेकर उनको विदाई दी गयी। अमावस्या के दिन अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध विधि-विधानपूर्वक किया गया। अमावस्या तिथि के दिन श्राद्ध करने से अपने कुल व परिवार के सभी पितरों का श्राद्ध मान लिया जाता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जमानिया पुलिस ने संदिग्‍ध वाहन और व्‍यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …