Breaking News
Home / अपराध / डॉन के बेटे उमर अंसारी की पुलिस ने खोली हिस्‍ट्रीशीट

डॉन के बेटे उमर अंसारी की पुलिस ने खोली हिस्‍ट्रीशीट

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री राम सजन नागर थाना मुहम्मदाबाद  जनपद गाजीपुर के द्वारा देखभाल क्षेत्र भ्रमण से ज्ञात हुआ कि IS-191 गैंग के सदस्य माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के द्वारा कूट रचित व धोखा धड़ी करके सार्वजनिक जमीनों को कब्जा करना व चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण करने व कराने का कार्य किया जाता है, जिसके विरुद्ध  जनपद गाजीपुर/मऊ/लखनऊ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।  IS-191 गैंग के सक्रिय सदस्य उमर अंसारी पुत्र  मुख्तार अंसारी निवासी दर्जी मुहल्ला यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर की निगरानी की आवश्यकता है। इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2025 को अपराधी उमर अंसारी उपरोक्त की थाना मुहम्मदाबाद पुलिस के द्वारा हिस्ट्रीशीट खोली गयी ।

अपराधी का नाम व पता  –

1.उमर अंसारी पुत्र मुख्तार अंसारी निवासी दर्जी मुहल्ला यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

आपराधिक इतिहास –

  1. मु0अ0सं0 245/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
  2. मु0अ0सं0 689/2020 धारा 420/423/465/467/468/471/474/477A/120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
  3. मु0अ0सं0 236/2020 धारा 420/467/468/471/120 बी भादवि व 3 सा0 संपत्ति क्षति निवारण अधि0 थाना हजरतगंज लखनऊ
  4. मु0अ0सं0 97/2022 धारा 171F/506/188/189/153A/120 बी भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ
  5. मु0अ0सं0 95/2022 धारा 188/171F भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ
  6. मु0अ0सं0 106/2022 धारा 171H/188/341 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ
  7. मु0अ0सं0 27/2022 धारा 188/171H भादवि व 133 लोक प्रतिनिधित्व अधि0 थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …