गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में कार्यकर्ता बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता सम्पन्न हुई,बैठक में मुख्य रूप से स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे, कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता बहुत ही जुझारू और मजबूत है आप लोगों के ही मदद से मैं एमएलसी का चुनाव जीता था और पुनः एक बार फिर आप सभी से निवेदन एवं प्रार्थना करते हैं कि 2026 में फिर एमएलसी का चुनाव जो होने वाला है उसके तैयारी बैठक के लिए आप हम सभी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में उपस्थित हुए हैं अतः आप सभी से निवेदन है कि अपने-अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने हेतु लगकर अधिक से अधिक संख्या में नाम जोड़ने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें, अगर आप सभी तन मन से लग गए तो हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हम अगला चुनाव जरूर फतह करेंगे इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सारे नेता कार्यकर्ताओं को हम बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में उपस्थित हुए।कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि ये स्नातक M.L.C का चुनाव नहीं चुनौती है आप सभी नेता माननीय अखिलेश यादव जी के सम्मान में आशुतोष सिंहा को चुनाव जीताने के लिए कटिबद्ध हो जाय ताकि आने वाली सरकार समाजवादियों की हो हम और आप सरकार से लड़ने में तभी कामयाब होंगे।विधायक ने आगे कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता एक जिम्मेदार व्यक्ति है और आप अपनी जिम्मेदारी बखूबी जानते हैं अगर आपने अपना जिम्मेदारी का निर्वहन कर लिया तो हमें यह कहने में कतई संकोच नहीं है कि आने वाला चुनाव और चुनाव के परिणाम समाजवादियों के नाम लिखा जाएगा।कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल ने कहा कि आज का जो परिवेश चल रहा है वो बहुत ही दयनीय हैं ,आज देश में जिस तरह की सरकार चल रही है वह बहोत भ्रष्ट सरकार हैं ,देश और प्रदेश की सरकार आज हमें केवल महंगाई और बेरोज़गारी देने का काम कर रही हैं,आज देश में जो बीजेपी की सरकार है केवल भ्रष्टाचार और करप्शन में लिप्त है इसलिए आज हमें पढ़े-लिखे लोगों की जरूरत है और इसी कड़ी में आज जंगीपुर विधानसभा के अंतर्गत आशुतोष सिंह जी उपस्थित हुए उनके उपस्थिति में मै आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप सभी नेता कार्यकर्ता साथी मजबूती के साथ अपने-अपने सेक्टर में लग कर MLC चुनाव में वोट बढ़वाकर माननीय अखिलेश यादव जी को मजबूत करने का काम करे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल ने कहा कि आज जंगीपुर विधानसभा के अंतर्गत आशुतोष सिंहा का स्वागत एवं अभिनंदन करते है और राजभर ने कहा कि हमारे समाजवादी पार्टी के जो कार्यकर्ता हैं वह बहुत ही मजबूत है ,और स्नातक के इस चुनाव में आशुतोष सिंहा जी को फिर एक बार M.L.C के चुनाव में भारी मतों से जीताने का काम करेंगे ।बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया बैठक में मुख्य रूप से विभा पाल जिला अध्यक्ष महिला सभा, सुनीता यादव महिला अध्यक्ष जंगीपुर, अमित ठाकुर जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, कन्हैयालाल विश्वकर्मा जिला महासचिव, सचिन कुशवाहा, शिव बदन राजभर ,श्रवणकुमार राजभर पारस प्रजापति राजेंद्र यादव, हरिद्वार राजभर, विनोद राजभर, अनिल शर्मा, सिकंदर खान, सुभाष यादव गुड्डू , दारा यादव,आलोक कुमार, आजाद राय ,शिवमुनि पासी ,राम दरस यादव ,शिवपरसन यादव, ओम प्रकाश कुशवाहा , राम प्रकाश यादव ,राधे , यादव, सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..